ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

09-Jun-2021 07:53 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तेज रफ़्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन व्यक्तियों को रौंद दिया जिससे तीन की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मृतकों में दो लोगों की मौत घटनास्थ्स्ल पर ही हो गई थी जबकि एक की हालत चिंताजनक थी. गंभीर स्थिति देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई. 


घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित काली अस्थान के समीप की है. मृतक व्यक्ति की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी पंचायत तीन के वार्ड संख्या 8 के बरियारपुर निवासी 22 वर्षीय सुबोध कुमार, 21 वर्षीय मंगल कुमार और 28 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि फुलवड़िया एनएच 28 काली स्थान के पास पिकअप वैन और बाइक में सीधी टक्कर होने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई है. 


वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों के द्वारा एनएच 28 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. किसी तरह फुलवरिया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. वहीं, पिकअप वैन को पुलिस ने खदेड़ कर बरौनी थाना के पास पकड़ लिया है. 


फिलहाल फुलवरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.