ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / news / बेगूसराय : कृषि कानून के विरोध में चक्का जाम, बंद समर्थकों ने...

बेगूसराय : कृषि कानून के विरोध में चक्का जाम, बंद समर्थकों ने सड़क पर की आगजनी

08-Dec-2020 11:39 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा आज भारत बंद बुलाया गया है. भारत बंद का बेगूसराय में व्यापक असर देखने को मिल रहा है. राजद, कांग्रेस, भाकपा, भाकपा माले, जाप, रालोसपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने समर्थन किया. जिसके कारण बेगूसराय में सुबह से ही  बंद समर्थक सड़क पर उतर आए और एनएच-31 पर टायर जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.


बंद के कारण जरूरी काम से जा रहे लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बंद समर्थकों ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा काला कृषि कानून लाया गया है और जब तक इस बिल को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा. 


बताते चलें कि बंद को लेकर प्रशासन एक्टिव मोड में है. इसके बावजूद उपद्रव के मद्देनजर बाजार में दुकान कम खुले हैं. ट्रैफिक चौक पर सड़क जाम कर रहे आइसा समेत विभिन्न राजनीतिक दल और संगठन के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने कहा कि भारत सरकार काले कृषि कानूनों के जरिये किसानों को कॉर्पोरेट के हाथ सौंपना चाह रही है. अगर सरकार कानून को वापस नहीं लेती है तो देशभर में आन्दोलन जारी रहेगा.