चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
24-Feb-2020 11:16 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: एक निजी विद्यालय का स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने से दस से अधिक बच्चे घायल हो गए है. जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में ले जाया गया है. घटना लाखों ओपी क्षेत्र के बहदरपुर चौक के पास की है.
शीशा तोड़ बच्चों को निकाला गया बाहर
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रमजानपुर में संचालित गंगा ग्लोबल स्कूल की बस शाहपुर की ओर से बच्चों को लेकर आ रही थी. तभी बहदरपुर चौक के पास बस गड्ढे में पलट गई. बस पलटते ही हड़कंप मच गया. चौक पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में सभी शीशा को तोड़कर बच्चों को तुरंत निकाला.
70 बच्चे थे सवार
हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि 25 सीटर बस में 70 से अधिक बच्चे सवार थे. जिसमें से दस बच्चे को अधिक चोटें आई है. सूचना मिलने के करीब दो घंटा के बाद पुलिस के पहुंचने से लोगों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चिमनी मालिकों द्वारा ट्रैक्टर से ओवरलोड मिट्टी ले जाने से सड़क पर काफी मिट्टी जमा हो जाता है. जिसके कारण हादसा होते रहता है. दूसरी ओर निजी स्कूल के सभी वाहनों में क्षमता से दो-तीन गुना से अधिक बच्चे भेड़-बकरी की तरह लाद कर लाए जाते हैं. स्कूल वाहनों में प्रशिक्षित चालकों का अभाव रहता है. जिसके कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है.