ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बेगूसराय में अपराधियों का बोलबाला, क्राइम की समीक्षा करने पहुंचे DGP

बेगूसराय में अपराधियों का बोलबाला, क्राइम की समीक्षा करने पहुंचे DGP

17-Nov-2019 08:03 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में इन दिनों अपराधियों की साजिश पुलिस की कोशिशों पर भारी पड़ रही है. बेगूसराय पुलिस का पिछले 6 महीने का ट्रक रिकार्ड काफी खराब रहा है. जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त ताजा खबर जिले से सामने निकल कर आ रही है. जहां डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय क्राइम की समीक्षा करने बेगूसराय पहुंचे हैं.


बेगूसराय जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. बैठक में बेगूसराय डीआईजी राजेश कुमार और एसपी अवकाश कुमार के साथ-साथ जिले के डीएसपी शामिल हैं. मिली जानकारी के मुताबिक कई थानेदारों को भी बुलाया गया है. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद बेगूसराय में बढ़ते अपराध को लेकर डीजीपी की ओर से आवश्यक निर्देश दिए जा सकते हैं. 


बेगूसराय में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं के बीच डबल और ट्रिपल हत्याकांड से बेगूसराय के लोग दहशत में जी रहे हैं. 12 नवंबर को गढ़हारा थाना क्षेत्र के ठकुरी चक के समीप स्वर्ण व्यवसाई के साथ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर भारी मात्रा में सोना लूट लिया था और हथियार लहराते हुए अपराधी फरार हो गए थे. इस मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली है.  इसी घटना के विरोध में रविवार को बेगूसराय जिला व्यवसाय महासंघ ने पुलिस का अर्थी जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया.