Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा Bihar news : हुजुर मुखिया जी के दरवाजे पर महीने में दो बार यदि BDO आ जाए तो मुर्ग-मुसल्लम में चला जाएगा मानदेय, विप में उठा मुद्दा तो सम्राट ने दिया जवाब Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी BIHAR JOB UPDATE: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 24 फरवरी को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब
21-Aug-2021 01:27 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: पिछले कई दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर रहे केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह आज एक बार फिर अपने गुस्से को नहीं रोक पाए। इस बार गिरिराज सिंह अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकालते नजर आये। दरअसल मौका था जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा की बैठक का। जिसमे डीएम से लेकर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। गिरिराज सिंह की नाराजगी शहर से लेकर गांव तक के सड़कों की बेहाल हालात को लेकर थी। जहां विकास के नाम सड़कों को जहां तहां खोद कर छोड़ दिया गया है। बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली, नल-जल योजना और सीवरेज के नाम पर सड़कों की हालत बद से बदतर बनी हुई है। जिसे लेकर आम लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है।
बेगूसराय में शनिवार को कारगिल विजय सभा भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा बैठक में आयोजित की गयी जिसमें केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह सहित सभी विधानसभा के विधायक शामिल हुए। आज की इस बैठक में जिले के विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। वही कई योजनाओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान जिला के सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में शामिल गिरिराज सिंह ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हम कौन सी योजना बनाए। जब सड़क बन जाती है तो सीवरेज का काम किया जाता है।
जब सीवरेज का काम हो जाता है तो उसको भरने का काम किया जाता है। जब वो भी हो जाता है तब गैस कनेक्शन तो कही नल जल पाइप कनेक्शन का काम शुरू हो जाता है। लेकिन मेंटेनेंस का काम रुका हुआ रह जाता है। गिरिराज सिंह ने अधिकारियों से पूछा कि क्या हम डेढ़ साल दो साल के समग्र विकास की योजना नहीं बना सकते है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तीन बार कटाई और तीन बार खुदाई से पब्लिक भी परेशान है।
चाहे वह शहर की जनता हो चाहे गांव की जनता सभी इस समस्या को झेल रहे हैं। इस मौके पर नगर विधायक कुंदन कुमार. बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, साहेबपुर कमाल विधानसभा के सदानंद संबुद्ध, तेघड़ा विधायक रामजतन सिंह, बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, चेरिया बरियारपुर विधानसभा के राजवंशी महतो और मटिहानी विधानसभा के राजकुमार सिंह मौजूद थे।