बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
17-Nov-2020 03:21 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : जिले के गढ़हरा थाना से एक बच्चे के लापता होने की घटना सामने आई है. 2 साल का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. इस दौरान वह अचानक गायब हो गया. लापता बच्चे के घरवालों ने अपहरण की आशंका जताई है. उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
मामला बेगूसराय जिले के गढ़हरा थाना इलाके का है. जहां कील गांव बीहट नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में घर के बाहर खेल रहा 2 वर्षीय बच्चा अचानक घर के सामने से गायब हो गया. गायब हुए बच्चे की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
लापता बच्चे के परिजनों के द्वारा बच्चे के अपहरण की आशंका जताई गयी है. यह पूरा मामला सोमवार की शाम 4 बजे गढ़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कील गांव की है. समस्तीपुर निवासी शुभम कुमार उर्फ संतोष कुमार के 2 वर्षीय पुत्र दिव्यम अपने नानी घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया. बच्चे लाल रंग का स्वेटर, काला पैजामा पहने हुए है.
दिव्यम अपने मम्मी, पापा, भाई एवं बहन के साथ रविवार की शाम करीब 7 बजे अपने नाना गढ़हरा निवासी संजय सिंह के यहां आया था. परिजनों के द्वारा काफी ढूंढने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया और बच्चे के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है. जब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. तब सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है.
वहीं, परिजनों के द्वारा बच्चे के अपहरण की आशंका जताई गई है. ग्रामीण का कहना है कि सोमवार की शाम करीब चार बजे कुछ ग्रमीण ने किउल मुसहरी चौक के पास एक ब्लू रंग के अपाची बाइक पे सवार 2 आदमी को बीच मे बच्चे को लेकर सिमरिया की ओर जाते हुए देखा. बहरहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.