ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बेगूसराय में 13 साल की बच्ची ने एक बच्चे को दिया जन्म, पेट...

बेगूसराय में 13 साल की बच्ची ने एक बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर बालिका गृह से हुई थी भर्ती

23-Nov-2019 06:12 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : एक अजीबोगरीब घटना बेगूसराय जिले से सामने आई है. जहां महज 13 साल की एक मासूम बच्ची ने एक नवजात को जन्म दिया. जिले में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि बालिका गृह में रहने वाली इस किशोरी को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां बच्ची ने एक नवजात को जन्म दिया.


घटना बेगूसराय बालिका गृह का है. जहां 13 साल की मासूम बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया. इस घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची कुछ महीने पहले बालिका गृह में लायी गई थी. बालिका गृह की महिला कर्मी ने बताया कि जब बच्ची लायी गई थी. तो कुछ दिन बाद उसके पेट में दर्द हुआ था. उस दौरान जब उसकी जांच कराई गई तो वह 4 महीने की प्रेग्नेंट थी. इसके बारे में और कोई विशेष जानकारी नहीं है. 


बालिका गृह की महिला कर्मी ने आगे बताया कि शुक्रवार को बच्ची के पेट में अचानक दर्द हुआ. प्रसव पीड़ा को देखते हुए फ़ौरन उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां नाबालिग बच्ची ने सुरक्षित एक मासूम को जन्म दिया. फ़िलहाल दोनों की हालत ठीक है. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों स्वस्थ्य हैं.