ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / तेज रफ्तार से जा रही BDO की गाड़ी ने बाइक सवार दंपत्ति को...

तेज रफ्तार से जा रही BDO की गाड़ी ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, मौके पर पति-पत्नी की मौत, बच्चे की हालत गंभीर

15-Jan-2020 11:17 AM

PATNA : बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में उनका तीन साल का मासूम गंभीर रुप से घायल हो गया. गंभीर रुप से घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां वह अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

यह हादसा बेतिया के लौरिया थाना इलाका स्थित जिनवलिया गांव के पास हुआ, जहां बीडीओ की गाड़ी ने बाइक सवार एक परिवार को कुचल दिया. हादसे के बाद बीडीओ का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर  फरार हो गया. 

वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि हादसे के वक्त गाड़ी में नरकटियागंज के बीडीओ भी बैठे हुए थे. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी को जब्त कर लिया है.  

खबर के मुताबिक रामनगर के धोकराहा का रहने वाला असफाक अंसारी अपनी पत्नी रुबैदा और तीन साल के बेटे के साथ ससुराल जा रहा था. तभी जिनवलिया के पास तेज रफ्तार से आ रही नरकटियागंज बीडीओ की गाड़ी ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी.