Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि
22-Dec-2021 01:30 PM
PATNA : बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गये विवादित बयान के बाद लोग काफी आक्रोशित है. जिसके बाद जीतन राम मांझी की मुसीबते बढ़ते ही जा रहे है.
बता दें खबर आ रही है कि ब्राह्मण समाज के लोग आज पूर्व मुख्य मंत्री जीतन राम मांझी के सरकारी आवास का शुद्धिकरण करेंगे. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना ,इलने के बाद सचिवालय थाना की पुलिस दलबल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के घर पहुंचकर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी.
जीतन राम मांझी के घर पर ब्राह्मण समाज के लोगों के पहुंचने की खबर पर सचिवालय थाना के इंस्पेक्टर खुद भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे हुए हैं. आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री को पहले से ही विशेष सुरक्षा मुहैया कराई गई है. सरकार की तरफ से लेकिन इस बीच आज उनके घर के सुरक्षा बढ़ा दिया गया है. जैसे इस बात की जानकारी निकल के सामने आई. उसके बाद से एक तरफ ब्राह्मण समाज के लोग मासी के घर पहुंचने की कोशिश में है. तो दूसरी तरफ पुलिस उन्हें रोकने के लिए मोर्चाबंदी शुरू कर दी है. ब्राह्मण समाज के लोगों का मानना है कि जीतन राम मांझी ने जिस तरीके से हिंदू देवी देवता और ब्राह्मण समाज को गाली दिया है. उसके वजह से जीतन राम मांझी का घर दूषित हो गया है. इस वजह से वह इस तरीके का बयान दे रहे हैं. ऐसे में उनके घर को शुद्ध करना बेहद जरूरी है. जिस वजह से आज उन्होंने फैसला लिया है कि उनके घर की शुद्धिकरण किया जाए.
बता दें कुछ दिन पहले जीतन राम मांझी द्वारा पटना में मीडिया को हिन्दू धर्म के आस्था का प्रतिक भगवान श्री सत्यनारायण के सम्बंध में एवं सम्पूर्ण ब्राह्मण जाति के सम्बंध में और हिन्दू धर्म के सम्बंध में अपमान जनक शब्दों का प्रयोग एवं गाली गलौज सार्वजनिक मंच पर किया गया.