ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बारिश में भीगकर सहेली के साथ छत पर रील्स बना रही थी लड़की,...

बारिश में भीगकर सहेली के साथ छत पर रील्स बना रही थी लड़की, तभी गिरी आसमान से बिजली और हो गई वायरल

26-Jun-2024 04:24 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: जब से 4G, 5G नेटवर्क के साथ-साथ स्मार्ट फोन ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी तब से हरेक व्यक्ति के हाथ में हाई स्पीड डेटा के साथ स्मार्ट फोन रहने लगा है। मोबाइल की तरह लोग भी अब स्मार्ट हो गये हैं। हर काम अब मोबाइल के माध्यम से ही करते हैं। मोबाइल के जरीये कई सोशल प्लेटफार्म से भी जुड़ गये हैं। अब तो लोग रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाकर इसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करते हैं ताकि लाइक, शेयर और सब्सक्राइबर बढ़े ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनका यह वीडियो पहुंचे। 


जिनके हाथ में स्मार्ट फोन है वो रील्स बनाते नजर आता है। रील्स बनाने का क्रेज इन दिनों काफी बढ़ गया है। रील्स बनाने के चक्कर में कभी-कभी जान भी चली जाती है। जान हथेली पर डालकर कुछ लोग रील्स बनाते हैं। अब बात सीतामढ़ी की करते हैं जहां बारिश के दौरान मकान के छत पर रील्स बना रही लड़की की जान जाते-जाते बच गयी। वो ऊपर वाले की कृपा थी कि लड़की बच गई नहीं तो उसकी मौत हो जाती। अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भी हैरान है। 


दरअसल बारिश में भीगकर लड़की घर के छत पर रील्स बना रही थी। तभी आसमान से बिजली गिरी लड़की किसी तरह वहां से भागी जिसके कारण उसकी जान बच गयी। ठनका गिरने का वीडियो लड़की के मोबाइल में कैप्चर हो गया। जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आपके मुंह से यही निकलेगा कि लड़की बहुत भाग्य से बची है। मामला सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है जहां एक लड़की बारिश में भींगकर छत पर डांस कर रही थी और रील्स बना रही थी। इसी दौरान आसमान से बिजली गिरी और लड़की वहां से भागने लगी। 


उसकी किस्मत अच्छी थी कि उसे कुछ नहीं हुआ। वो बाल-बाल बच गई। लड़की अपने फ्रेंड के साथ छत पर reels रिकॉर्ड करवा रही थी। तभी लड़की से कुछ दूरी पर ठनका गिरा। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की का नाम सानिया है जो मुखिया राघवेन्द्र भगत उर्फ कमाल भगत की बेटी है। बिजली लड़की के पड़ोसी देवनारायण भगत के छत पर गिरी। बिजली गिरने का पूरा दृश्य मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया। 


बता दें कि सीतामढ़ी जिले में आज बुधवार को बारिश हो रही है। मानसून की बारिश में भी लोग रील्स बनाने में पीछे नहीं रहते हैं। संयोग अच्छा था कि सानिया के घर के बगल वाले छत पर ठनका गिरा नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। ऊपर वाले ने उसे बाल-बाल बचा लिया। अब शायद ही वो बरसात में रील्स बनाने की कभी सोचेगी। बारिश और तेज आंधी तूफान को लेकर मौसम विभाग भी अलर्ट करता रहता है कि बारिश के दौरान लोग घर के बाहर ना निकले और खुले आसमान के नीचे ना आए। इसके बावजूद कुछ लोग इस तरह का काम करते है और असमय मौत के मुंह में समा जाते हैं।