पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
09-Jan-2022 08:27 PM
PATNA: बदतर ट्रैफिक व्यवस्था से जूझ रहे बिहार के पांच प्रमुख शहर की स्थिति सुधरने वाली है. इन शहरों में पटना की तर्ज पर रिंग रोड बनाया जायेगा. बिहार के पथ निर्माण विभाग ने केंद्र सरकार को ये प्रस्ताव दिया था. केंद्र सरकार ने इन शहरों में रिंग रोड बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.
गौरतलब है कि फिलहाल बिहार में सिर्फ एक शहर पटना में रिंग रोड का निर्माण हो रहा है. रिंग रोड के निर्माण के बाद नये इलाकों का विकास होने के साथ साथ ट्रैफिक समस्या दूर होने की भी संभावना है. इसी बीच बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्र सरकार से बिहार के पांच औऱ प्रमुख शहरों में रिंग रोड बनाने के लिए मदद की गुहार लगायी थी. नितिन नवीन ने पिछले दिनों केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. बिहार सरकार का कहना था कि पटना के अलावा बिहार के कई और प्रमुख शहर हैं जो न सिर्फ भौगोलिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण हैं बल्कि उनका ऐतिहासिक औऱ पर्य़टन के लिए भी महत्व है. मंत्री ने इन शहरों में ट्रैफिक दबाव को कम करने और लोगों का सफर आसान करने के लिए रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है.
इन पांच शहरों में बनेगा रिंग रोड
बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिन पांच शहरों में रिंग रोड बनना है उनमें से तीन का नाम फाइनल हो गया है. ये तीन शहर हैं मुजफ्फरपुर, गया औऱ भागलपुर. हालांकि दो और शहर के नाम भी लगभग तय हैं लेकिन उन पर विचार चल रहा है. सरकार ने दरभंगा, बेगूसराय, आरा, कटिहार और छपरा जैसे शहरों में रिंग रोड बनाने पर विचार किया है. पथ निर्माण विभाग ने दरभंगा और आरा में रिंग रोड बनाने का फैसला भी लगभग ले ही लिया है लेकिन उस पर आखिरी मुहर नहीं लगी है.
पथ निर्माण विभाग के मुताबिक इन शहरों में रिंग रोड बनाने के लिए सर्वे और दूसरे बुनियादी काम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. वहां ट्रैफिक लोड की भी जानकारी ली जा रही है. जब शुरूआती काम हो जायेगा तो पथ निर्माण विभाग केंद्र सरकार को आखिरी प्रस्ताव सौंपेगा ताकि रिंग रोड का निर्माण शुरू हो सके. रिंग रोड बनाने के लिए केंद्र सरकार मदद करेगी लेकिन राज्य सरकार भी अपने हिस्से का पैसा लगायेगी.