ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

27-Jul-2020 01:27 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर के शेखपुर ढाब केआक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने घंटों सड़क जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने सरकार औऱ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि  नेपाल द्वारा लगातार पानी छोड़ा जा रहा है,जिसके कारण बिहार समेत जिले के तमाम नदिया उफान पर बह रही है,शहर के बीचों बीच बहने वाली नदी बूढ़ी गंडक भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

लिहाज नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है,बूढ़ी गंडक नदी किनारे बसे शेखपुर ढाब मुहल्ले के सभी घरों में पानी घुस चुका है,आने जाने में लोगो को काफी परेशानी हो रही है.

जिला प्रशासन या जनप्रतिनिधियों के द्वारा कोई सुविधा मुहैया नही कराया गया है,जिसके कारण आज मुहल्ले के सैकड़ों लोगों ने अखाड़ाघाटपुल को जामकर घण्टो जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया.प्रदर्शन कर रहे लोगो का आरोप था कि मुहल्ले के सभी घरों में पानी घुस गया है,ना ही खाने को कुछ बचा  है और ना ही  बारिश हो जाये तो सर ढकने के लिए पन्नी. ऐसे में इतने लोग कहां जाएं.  जिला प्रशासन या जनप्रतिनिधि की ओर से कोई मदद के लिए आगे नहीं आया है,जिसके कारण आज सड़क को जाम करना पड़ा है.