वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित
07-May-2021 07:05 PM
PATNA : शुक्रवार को सीएम नीतीश की अध्यक्षता में बाढ़ और सुखाड़ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए. बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि कि मानक संचालन प्रक्रियाके अनुसार बाढ़ आपदा प्रबंधन किया जाएगा. उन्होंने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ प्रतिनियुक्ति, नाव, पॉलिथिन शीट और राहत सामग्री की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी दी.
बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि कोरोना संक्रमण का अभी दौर चल रहा है. इससे लोगों का बचाव हमारी प्राथमिकता है. पूरा प्रशासन इसके लिए तत्परता से काम कर रहा है. इस विषम परिस्थिति में सबको मिल-जुलकर काम करना है. बिहार में कभी बाढ़, कभी सुखाड की स्थिति बनी रहती है. हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ और सुखाड़ की संभावना को देखिये पूरी तैयारी रखें. बाढ़ की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों का टीम बनाकर सही आकलन करवाएं. साथ ही प्रभावित लोगों की सूची बनाते समय पूरी पारदर्शिता बरती जाए ताकि कोई भी पीड़ित लाभ से वंचित न रहे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से सुरक्षा को लेकर बचे हुए सभी कटाव निरोधक कार्य और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य को जल्द पूरा करें. बाढ़ की स्थिति में तटबंधों को निगरानी के लिए विशेष सतर्कताबरती जाए. इसके लिए गश्ती कार्य नियमित रुप से हो. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सभी विधायकों और विधान पार्षदों से उनेक क्षेत्रों के बारे में भी जल्द से जल्द सुझाव लें और उसपर काम करें.
पथ निर्माण और ग्रामीण कार्य विभाग बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों की मरम्मति की पूरी तैयारी रखें. ग्रामीण सड़कों को जो पहले से टूटी हुई हैं, उनका भी मरम्मत जल्द से जल्द करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण सड़कों के निर्माण के साथ-साथ उनको मेंटेन रखना भी उतना ही जरुरी है.