ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

थोड़ी तो शर्म करे बिहार पुलिस ! सरकारी अफसर की बेटी ने कहा- पैसे की लालच में पटना पुलिस का मुंह बंद, पिता को अपराधियों ने मार डाला

24-Jan-2021 07:13 PM

PATNA :  राजधानी पटना में लगभग एक सप्ताह से लापता मसौढ़ी के कृषि पदाधिकारी अजय कुमार की हत्या के बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. मृतक सरकारी अफसर अजय कुमार की बेटी ने पटना पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने बिहार पर शर्म की बात कही है. उन्होंने अपना दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे पिता (सरकारी अफसर) का मर्डर हो गया है, ऐसा किसी के पिता के साथ भी हो सकता है.


दरअसल मृतक कृषि पदाधिकारी अजय कुमार की बेटी स्नेहलता ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है और उसने पटना पुलिस को लेकर कई सारी बातें कही. स्नेहलता ने लिखा कि "मेरे ख्याल से एफआईआर दर्ज कराने का कोई फ़ायदा नहीं है. कुछ पैसों के लिए यहां के पुलिसवालों के मुंह बंद हैं. कुछ बेशर्म लोग हैं, जिन्हें किसी के परिवार से कोई मतलब नहीं है. ये किसी के साथ भी हो सकता है."


स्नेहलता ने आगे लिखा कि "एफआईआर दर्ज कराने के 4 दिन बाद भी पुलिसवाले उनके पिता (कृषि पदाधिकारी अजय कुमार) का मोबाइल फोन ट्रेस नहीं कर पाए हैं और न ही पुलिसवाले इस केस में कोई क्लू तलाश पाए हैं. मैं लोगों से निवेदन करती हूं कि मेरी इस बात को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें. हमें न्याय चाहिए !! बिहार पुलिस शर्म करे !!"


स्नेहलता ने आगे एक और पोस्ट लिखा है और इस पोस्ट में उसने गोलू नाम के एक लड़के के ऊपर संदेह बताया, जिसे फिलहाल कंकड़बाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. स्नेहलता लिखती हैं कि "हमें डीलर संजय कुमार के बेटे गोलू कुमार पर पूरा शक है. मैं थानाध्यक्ष से लेकर पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के पास तक गई लेकिन वे सभी मेरे पिता को खोजने में फेल रहे. मुझे नहीं लगता कि क्या करना चाहिए लेकिन मैं पुलिस और प्रशासन से बेटर रिजल्ट की आशा करती हूं. (इन बातों को स्नेहलता ने अपने पिता की डेड बॉडी मिलने से पहले कहा था.)


news image


आपको बता दें कि लगभग एक सप्ताह से लापता मसौढ़ी के कृषि पदाधिकारी अजय कुमार की डेड बॉडी को पटना पुलिस ने गौरिचक थाना के साहब नगर दरधा नदी के किनारे से बरामद किया है. कृषि पदाधिकारी अजय कुमार मूल रूप से लखीसराय के बड़हिया के रहनेवाले थे. अधिकारी के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. सूचना मिलने पर सिटी एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की.


news image


जानकारी के अनुसार पटना पुलिस ने गौरीचक थाना क्षेत्र के साहब नगर के पास दरधा नदी किनारे जमीन में गाड़ी हुई एक लाश को बरामद किया. पुलिस ने मामले में गोलू नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गोलू का काफी पैसे का अजय कुमार पर बकाया था. इसकी वजह से कृषि पदाधिकारी को किडनैप कर उसे मार डाला गया.