ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / news / बालू माफिया से ग्रामीणों की झड़प, फेंके गए 100 बम और सैकड़ों राउंड...

बालू माफिया से ग्रामीणों की झड़प, फेंके गए 100 बम और सैकड़ों राउंड हुई फायरिंग

19-Jun-2020 03:45 PM

BANKA:   जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और बालू माफियाओं के बीच झड़प हो गई. देखते ही देखते दोनों तरफ से करीब 100 बम फेंका गया. इस दौरान सैकड़ों राउंड दोनों तरफ से फायरिंग और रोड़ेबाड़ी हुई. यह घटना  बांका के मजलिशपुर की है. 

दो गांव हो गए सामने -सामने

बताया जा रहा है कि नदी किनारे जमीन पर माफिया बालू डंप कर रहे थे. ग्रामीणों ने माना किया, लेकिन वह नहीं माने. जिसके बाद विवाद हो गया. बालू माफियाओं के गांव से भी लोग पहुंच गया. जिसके बाद मजलिशपुर और नवटोलिया गांव के लोग आमने सामने हो गए. इस दौरान कोई बम फेंक रहा था तो कोई फायरिंग कर रहा था. इसके बाद जो लोग बचे थे वह रोड़ेबाजी कर रहे थे. 

दोनों तरफ से कई घायल

एक पक्ष यानी नवटोलिया के तीन लोगों का इलाज पुलिस करा रही है, वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग जख्मी हैं जो पुलिस के डर से फरार हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस पहुंची. लेकिन आरोपी डर से फरार हो गए. एसडीपीओ और एसडीएम घटना स्थल पर कैंप कर रहे हैं. तनाव का माहौल बना हुआ है.