दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
06-Nov-2019 07:45 PM
By virendra kumar
BANKA: अमरपुर शहर के गोला चौक पर जाम हटाने गये दारोगा विजय कुमार सिंह को ऑटो चालक सेवानिवृत्त चौकीदार का बेटा टिंकू पासवान ने सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर बीच बाजार में पिटाई कर दी. पुलिस पदाधिकारी को पीटता देख आसपास के लोग दौड़ते हुए पहुंचे और बीच बचाव कर दोनों को अलग किया.
दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर किया जख्मी
ऑटो चालक संग्रामपुर गांव के सेवानिवृत्त चौकीदार नरेश पासवान का बेटा है. पुलिस पदाधिकारी के पिटाई की घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिससे काफी देर तक वाहनों के आवाजाही नहीं होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. इसी बीच ऑटो चालक ने पुलिस पदाधिकारी एवं मौके पर मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मौके से ऑटो लेकर पवई की ओर भाग खड़ा हुआ. लेकिन जब थाना में मौजूद राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल को मिली तो ऑटो का पीछा किया.जब पवई यूको बैंक के समीप एसआई राजेश कुमार सिंह ने ऑटो को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया तो उसने ऑटो से जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमें राजेश सिंह व विजय शंकर सिंह भी जख्मी हो गया. टक्कर मारने के बाद भी ऑटो चालक ने गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया. लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के मदद से उसे धर दबोचा.
ऑटो ड्राइवर की पत्नी ने भी पुलिस को दी गाली
इसी बीच ऑटो चालक की पत्नी मौके पर पहुंच गई और पति-पत्नी ने मिलकर पुलिस के साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दिया. जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करना पडा. हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले थाना लाया. पुलिस ने ऑटो भी जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.