ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त

बिहार: बांका जिला परिषद की गाड़ी ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

बिहार: बांका जिला परिषद की गाड़ी ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

01-Jul-2023 01:46 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: बिहार के जमुई से खबर है जहां एक स्कार्पियो गाड़ी ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गाया. स्थानीय लोगों और समाजसेवी के द्वारा उसे एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए झाझा रेफरल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. 


यह घटना शुक्रवार रात झाझा शहर के दादपुर हॉल्ट और पेट्रोल पंप के बीच हादसा हुआ. घायल युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के ताराकुडा इलाके के राजकुमार तुरी के रूप में हुए है. घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय गांव वालों ने बताया कि सूचना मिली की दादपुर हॉट और पेट्रोल पंप के बीच सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जो अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए झाझा हॉस्पिटल में एडमिट कराया. 


बताया गया कि भारी वाहन की वजह से सड़क जाम थी. जिस वजह कुछ दूर तक दौड़ लगाकर एंबुलेंस तक युवक को पहुंचाया. वही इस दौरान 112  नंबर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी को पकड़ लिया था. गाड़ी सवार लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन बांका के जिला परिषद राजेंद्र दास का है. हमलोग बांका से गिद्धौर जा रहे थे. जहां पूर्व सांसद बांका के पुतुल देवी के यहां एक कार्यक्रम में जा रहे थे. फिलहाल जिला परिषद के लोगों के द्वारा घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है.