ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ-जसप्रीत की वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ-जसप्रीत की वापसी

08-Sep-2024 10:23 PM

By First Bihar

DESK: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है। टीम इंडिया इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 19 सितंबर से चेन्नई में  पहला मुकाबला होगा वही कानपुर में 27 सितंबर से यह मैच खेला जाएगा। सबकी निगाहें ऋषभ पंत पर टिकी हुई थीं। अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ऋषभ पंत और जसप्रीत की वापसी हो गयी है। 


मार्च 2024 के बाद यह भारतीय टीम की अपनी पहली रेड-बॉल (टेस्ट) सीरीज है। जो भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी पहली रेड-बॉल सीरीज होगी। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी इस सीरीज में हो रही है। T-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद जसप्रीत ने ब्रेक लिया था। वही दूसरे विकेट कीपर के रूप में ध्रुव जुरेल का चयन किया गया है। 


रोहित शर्मा कप्तानी संभालेंगे और केएल राहुल बल्लेबाजी वही अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा को स्पिनर    चुना गया है। जबकि पहले टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ को जगह नहीं मिल पाई है। 


पहले टेस्ट मैच में शामिल भारतीय टीम के खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) को शामिल किया गया है।