मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
19-Dec-2019 08:36 AM
PATNA : सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद को सफल बनाने सड़क पर उतरे विकासशील इंसान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई है। पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के सामने सड़क जाम करा रहे वीआईपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई है।
सड़क जाम कर रहे वीआईपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सड़क से हटाने का प्रयास किया तो उनके बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को भी अपने समर्थकों को सड़क से हटा लेने को कहा लेकिन जब सहनी इसके लिए तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। इस कानून के खिलाफ विपक्षी पार्टियां लगातार मोदी सरकार के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन कर रही है। वाम दलों समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ बताया है।