ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / news / जून में बंद हो जाएंगे पटना के सभी पीपा पुल, पुल निर्माण निगम...

जून में बंद हो जाएंगे पटना के सभी पीपा पुल, पुल निर्माण निगम ने जारी किया आदेश

05-Jun-2020 09:44 AM

PATNA : गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि और मॉनसून के आगमन को देखते हुए पटना के सभी पीपा पुलों पर आवागमन बंद  हो जाएगा. इसके लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने कहा है कि 15 जून से सभी पीपा पुलों पर परिचालन बंद हो जाएगा. 

15 जून से महात्मा गांधी सेतु के समानानंतर गायघाट पीपा पुल, दानापुर में दानापुर-पानापुर पीपा पुल,  ग्यासपुर-काला दियारा और कच्चीदरगाह-रुस्तमपुर के बीच बने पीपा पुल पर आवागमन बंद कर दिया जाएगा. पीपा पुल को खोलने की तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी. 

बता दें कि हर साल बरसात के मौसम में गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धी को देखते हुए पीपा पुल को खोल दिया जाता है. पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन बंद होते ही वैशाली एवं पटना की ओर से सभी तरह के छोटे वाहनों की आवाजाही गांधी सेतु के रास्ते होती है, जिसके कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है. वहीं दूसरे पीपा पुल खोले जाने के कारण स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.