ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
25-Jul-2021 03:38 PM
PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले अपनी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर फूलन देवी का शहादत दिवस मनाने बनारस पहुंचे वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सैनी को एयरपोर्ट से बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई है. इस वक्त जो ताजा खबर बनारस से आ रही है, उसके मुताबिक मुकेश साहनी शहादत दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने लगभग 2:30 बजे बनारस पहुंच चुके थे. लेकिन एयरपोर्ट से उन्हें बाहर नहीं आने दिया गया.
विकासशील इंसान पार्टी क्या आरोप है कि यूपी पुलिस मुकेश सहनी को एयरपोर्ट पर ही रोके रखना चाहती है. उन्हें एयरपोर्ट पर नजरबंद किया गया है और पुलिस के अधिकारी इस बात का दबाव बना रहे हैं कि मुकेश सहनी वापस लौट जाएं.
ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तप्रदेश पुलिस की पुलिस ने वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है. कार्यक्रम में जाने से पहले ही उनकी गिरफ़्तारी हुई है. गौरतलब हो कि योगी सरकार मुकेश सहनी की वीआईपी को शहादत दिवस मनाने और फूलन देवी की प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं दी है. बनारस के जिस होटल में मुकेश सहनी की पार्टी के नेता ठहरे हुए हैं, उन्हें वहीं पर नजरबंद कर दिया गया है.

पुलिस के अधिकारियों ने वीआईपी के नेताओं को स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि उन्हें फूलन देवी की प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. वीआईपी प्रवक्ता ने कहा है कि एक तो प्रशासन ने उन्हें शहादत दिवस मनाने की इजाजत नहीं थी और दूसरे अब होटल में ही वीआईपी के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है.