ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बालिका गृह कांड पर 14 जनवरी को आएगा फैसला, ब्रजेश ठाकुर सहित सभी 21 आरोपियों को सुनाई जाएगी सजा

बालिका गृह कांड पर 14 जनवरी को आएगा फैसला, ब्रजेश ठाकुर सहित सभी 21 आरोपियों को सुनाई जाएगी सजा

12-Dec-2019 07:36 AM

DELHI : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के महापापियों को अब 14 जनवरी को सजा का ऐलान किया जाएगा. दिल्ली के साकेत स्थित पॉक्सो  कोर्ट में ब्रजेश ठाकुर सहित सभी 21 आरोपियों को सजा सुनाएगी. 

बता दें कि ब्रजेश ठाकुर सहित सभी 21 आरोपियों को सजा का एलान 12 दिसंबर को ही होना था, पर जज के छुट्टी पर जाने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई, जिसके बाद अब 14 जनवरी को सजा सुनाया जाएगा. 

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में कुल 21 आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और अपराधिक साजिश के गंभीर आरोप लगे हैं. इस मामले का खुलासा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की एक रिपोर्ट में हुआ था. TISS ने बिहार में चल रहे हैं शेल्टर होम को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी जिसमें यह खुलासा हुआ कि बालिका गृह में रह रही बच्चियों का साथ यौन शोषण किया जा रहा है. मई 2018 में TISS की रिपोर्ट के आधार पर बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस कंप्लेंन दर्ज कराई थी.  

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम चलाने वाला ब्रजेश ठाकुर इस मामले का मुख्य अभियुक्त है. यह मामला इतना हाई प्रोफाइल रहा की नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को इस्तीफा तक देना पड़ा था. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि आज कोर्ट दोषियों को क्या सजा सुनाती है.