ब्रेकिंग न्यूज़

मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति?

Home / news / बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग पर बोले मुख्यमंत्री..मेरा जन्मस्थान है, कौन बदल...

बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग पर बोले मुख्यमंत्री..मेरा जन्मस्थान है, कौन बदल सकता है नाम? : नीतीश कुमार

13-Sep-2021 10:20 PM

PATNA: बख्तियारपुर का नाम बदल कर 'नीतीश नगर' किए जाने की बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बख्तियारपुर मेरा जन्म स्थान है। इसका नाम कौन बदल सकता है? जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उनसे जब यह सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि यह फालतू बात है। कुछ लोग बिना मतलब के बाते करते रहते हैं। बख्तियारपुर का नाम क्यों बदलेगा।  


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय को लेकर ऑल इंडिया कानून बन रहा था तो संसद में एक सांसद ने कहा था कि जिसने नालंदा यूनिवर्सिटी को नष्ट कर दिया उसने अपना कैंप बख्तियारपुर में ही रखा था। इस बार इसी बख्तियारपुर में जन्म लिया हुआ एक व्यक्ति नये सिरे से नालंदा यूनिवर्सिटी बनवा रहा है। 


वहीं मधुबनी जिले के बिस्फी से बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीश नगर रखने को लेकर विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्ताव लाएंगे और विधायकों का समर्थन भी जुटाएंगे। हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया। उसी प्रकार बख्तियारपुर का नाम बदला जाना चाहिए।


बख्तियारपुर का नाम बख्तियार खिलजी के नाम पर रखा गया था जो गलत है। बख्तियार ने दुनियां के सबसे बड़े शिक्षा केन्द्र नालंदा विश्वविद्यालय को लूट कर जला दिया था। एक नामचीन धरोहर को नष्ट करने वाले व्यक्ति के नाम पर शहर का नाम नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने इस शहर का नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर नीतीश नगर करने के पीछे यह तर्क दिया। 


उन्होंने कहा कि बख्तियार खिलजी ने जिस नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट किया नीतीश कुमार ने उसकी फिर से स्थापना की है। इसलिए उनके नाम पर बख्तियारपुर का नामकरण होना चाहिए। बीजेपी विधायक की इसी बयान पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल किया तो सीएम नीतीश ने कहा कि यह सब फालतू बात है।