होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार
22-Dec-2023 05:45 PM
By First Bihar
DESK: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। यौन शोषण के आरोपी संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को संघ का अध्यक्ष बनाने को लेकर खिलाड़ियों में भारी नाराजगी है। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने के ऐलान के बाद अब भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया नेपद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर दिया है।
बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लंबा चौड़ा पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अपनी मांगे नहीं सुनी जाने के कारण पद्मश्री पुरस्कार लौटाने की बात कही है। पहलवानों के लंबे आंदोलन के बाद बृजभूषण शरण सिंह को हाल ही में अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था हालांकि बृजभूषण खेमें के ही संजय सिंह को नया अध्यक्ष बनाए जाने पर बजरंग पूनिया ने अपना पदक लौटाने का ऐलान किया है।
इससे पहले कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव में बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत की खबर सुनते ही महिला पहलवान साक्षी मलिक रोने लगी थीं और BJP सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इस नतीजे के आने से महिला पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया भी काफी दुखी थे। अब उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पद्मश्री सम्मान लौटाने की बात कही है।