Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: बिहार नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली रिजर्व, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला road accident : कात्यायनी मंदिर पूजा करने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ईशान की शान के मुरीद हुए सीएम नीतीश, ट्वीट कर दी बधाई Bihar Police : अब पहले से और अधिक हाईटेक होगी बिहार की पुलिस, अब इस पोर्टल से जुड़ी देशभर की एजेंसी; जानिए क्या होगा फायदा Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा
27-Jan-2022 03:17 PM
PATNA: सोशल मीडिया के सबसे चर्चित चेहरों में शुमार किये जाने वाले खान सर फिलहाल संकट में हैं। आरआरबी और एनटीपीसी परीक्षा को लेकर छात्रों के हंगामे के बाद खान सर विवादों में भी आ गये हैं। पुलिस ने उन पर छात्रों को भड़काने का मामला दर्ज कर लिया है। उसके बाद वे अंडरग्राउंड हो गये है। उनका कोचिंग संस्थान बंद है औऱ मोबाइल फोन स्वीच ऑफ बता रहा है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको खान सर के पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
बिहार के नहीं यूपी के रहने वाले हैं खान सर
कुछ महीने पहले खान सर के नाम और धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी. कुछ लोग ये प्रचारित कर रहे थे कि खान सर हिन्दु हैं ही नहीं. वे खान सर का नकली नाम उपयोग कर रहे हैं. कुछ लोगों ने हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर रहे एक युवक की फोटो वायरल कर कहा कि यही खान सर की असली तस्वीर है. बाद में खान सर ने खुद सोशल मीडिया के जरिये ये बताया कि उनका जन्म मुस्लिम परिवार में ही हुआ है और वे इसी धर्म को मानते हैं.
दरअसल पटना वाले खान सर बिहार के मूल निवासी नहीं हैं. वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. यूपी के गोरखपुर में उनका जन्म हुआ है. उनका पूरा नाम फैजल खान है औऱ सारी पढ़ाई उत्तर प्रदेश में ही हुई है. खान सर ने इलाहबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी औऱ एमएससी की पढाई की है. हालांकि अब वो अपना बिहार के पटना में ही रहकर कोचिंग चलाते हैं. वे यूट्यूब पर भी लोगों को अलग अलग विषय पर डिटेल जानकारी देते हैं. अपने यूट्यूब चैनल के जरिए वे छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग भी देते हैं. खान सर के पढ़ाने का अंदाज बेहद अनोखा है, इसी अंदाज ने उन्हें पूरे देश में प्रसिद्ध कर दिया है. सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं.
पूरा परिवार देश का सिपाही
खान सर के पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे, हालांकि अब वे रिटायर हो गए है. उनकी मां हाउस वाइफ हैं. खान सर के एक बड़े भाई हैं और वे भी देश की सेवा में लगे हैं. खान सर के भाई सेना में कमांडो हैं. खान सर ने खुद बताया कि वे भी भारतीय सेना में जाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने NDA की परीक्षा भी दी थी. उन्होंने एनडीए की प्रारंभिक परीक्षा पास भी कर ली थी. लेकिन फाइनल दौर में उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया था. खान सर ने कई दफे खुद अपना दर्द साझा किया है कि वे भारतीय सेना में नहीं जा पाये.
पटना वाले खान सर छात्रों को जीएस की कोचिंग देने के साथ साथ दूसरे कामों में भी लगे रहते हैं. उन्होंने छात्रों के लिए कई किताबें भी लिखी है. इसमें जनरल नॉलेज और साइंस आदि की किताबें शामिल हैं.