Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
19-Jul-2023 02:29 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे सही और गलत के मायने में समझ में आने कम हो जाते हैं। उन्हें अपनी प्रेमी या प्रेमिका की बातों में ही पूरी दुनिया नजर आता है। लेकिन, जैसे - जैसे यह प्यार परवान चढ़ने लगता है वैसे - वैसे नया रिश्ता भी गढ़ने लगता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने शादी करवा डाली है।
दरअसल, जमुई में एक शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। जहां, एक प्रेमी जोड़ों को चोरी-चुपके अपने ही भाई के चचेरी साली से मिलना महंगा पड़ गया और दोनों की शादी पहले लड़की के परिजनों ने बगीचे में कराया फिर शहर के पतनेश्वर मंदिर में जाकर शादी कर ली। यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के अगहरा गांव की है।
बताया जा रहा है कि, जिले के सोनो प्रखंड बोझाएत गांव के महेश्वर ठाकुर का बेटा आनंद कुमार ठाकुर 20 वर्ष का जिले के अगहरा गांव में एक युवती कुमारी मनीषा 19 वर्ष के साथ एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आनंद के बड़े भाई प्रभाकर ठाकुर की शादी मनीषा की चचेरी बहन से अगहरा गांव में हुआ है। आनंद अपने बड़े भाई के ससुराल में अक्सर रहा करता था। जहां भाई के साली मनीषा से उसकी मुलाकात हुई और एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद मोबाइल पर घंटो बाते होने लगी।धीरे- धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और एक दूसरे के साथ जीने मरने के कसमें खाने लगी।
जानकारी के अनुसार,आनंद धनबाद में रहकर बीए में पढ़ाई कर रहा है। दो दिन पहले धनबाद से वह अपने घर सोनो बोझाएत आया हुआ था। जिसके बाद वह अपनी प्रेमिका से मिलने जमुई पहुंचा और एक होटल के कमरे में मिलने का प्लान बनाया। दोनो प्लान के मुताबिक होटल भी पहुंच गया। लेकिन, इनके इस प्लान की जानकारी ग्रामीणों और लड़की के परिजनों को हो गई। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने रंगे हाथ दोनो को मिलते पकड़ लिया। जिसके बाद परिजनों ने पहले दोनो की शादी एक बगीचे में करा दी।

इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही लड़के के परिजनों ने 112 की पुलिस को लड़के का अपहरण कर लेने का मामला दर्ज कराया। काफी खोजबीन के बाद जब लड़के के परिजन और 112 की पुलिस पत्नेश्वर धाम स्थित मंदिर पहुंची तो देखा कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़के के परिजनों के कहने के बाद 112 की पुलिस मंदिर से वापस घूम गई, फिर देर शाम मलयपुर थाना क्षेत्र के पत्नेश्वर मंदिर में हिंदू रीति रिवाज और विधि विधान के साथ शादी करा दिया गया। मौके पर दोनो के परिजनों के द्वारा आशीर्वाद देकर नवविवाहित जोड़े को विदा कर दिया गया। वही आनंद और मनीषा ने बताया कि दोनो अपनी मर्जी से शादी किए है।