ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / BJP विधायक को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, घर छोड़कर भागे

BJP विधायक को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, घर छोड़कर भागे

19-Feb-2020 10:31 AM

DHANBAD: बाघमारा के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पुलिस पहुंची हैं. लेकिन वह घर से फरार हो गए है. पुलिस ने उनके दो समर्थकों को गिरफ्तार किया है. जब पुलिस उनके आवास पर पहुंची तो विधायक के समर्थक विरोध करने लगे और हंगामा करने लगे. पुलिस ने हंगामा करने वाले दो समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वही, विधायक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए. 

इसको भी पढ़ें: गिरफ्तारी से बचने के लिए यौनशोषण के आरोपी BJP MLA ने महिलाओं को झाड़ू देकर गेट पर कराया खड़ा, फिर भाग निकले


कार्रवाई को लेकर हेमंत सोरेन से मिली थी पीड़िता

5 फरवरी को पीड़िता ने धनबाद में  सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी और कहा था कि इस विधायक पर कार्रवाई की जाए. महिला ने आरोप लगाया था कि बीजेपी जब तक सरकार में रही अपने विधायक को बचाती रही. अब आपसे उम्मीद है कि मुझे इंसाफ मिलेगा. महतो पर कुल मिलाकर 32 मामले दर्ज हैं. लेकिन बीजेपी शासन में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने का पीड़िता आरोप लगा चुकी है.

ढुल्लू महतो पर बीजेपी नेत्री ने रेप की कोशिश करने का लगाया है आरोप

बीजेपी नेत्री ने महतो पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया था. यह शिकायत 28 नवंबर, 2018 को ऑनलाइन की गयी थी. बीजेपी नेत्री का कहना था कि ढुल्लू महतो ने उसे मानसिक प्रताड़ना भी दी. जिसके बाद केस दर्ज नहीं होने पर वह कोर्ट चली गई थी. जिसके बाद कोर्ट ने डीजीपी और धनबाद एसएसपी जवाब तलब किया था. यह मामला रांची हाईकोर्ट भी पहुंचा है. बता दें कि बीजेपी की महिला नेता ने महतो पर यह भी आरोप लगाया था कि एक गेस्ट हाउस में उसके साथ अश्लील हरकत की थी और वह भागकर अपनी जान बचाई थी.