ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

SP ने दारोगा को किया सस्पेंड, थानेदार को शोकॉज नोटिस, पेट्रोलिंग टीम के सारे जवान लाइन हाजिर

19-Feb-2021 09:39 PM

By DEEPAK RAJ

BAGHA : रविवार को बगहा के सिरिसिया में पूर्व जिला पार्षद दयानंद वर्मा की हत्या मामले में एसपी किरण कुमार जाधव ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस कप्तान ने दारोगा अनिल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा उन्होंने नौरंगिया थानेदार से जवाब मांगा है. इन दोनों पुलिस पदाधिकारियों के अलावा पेट्रोलिंग टीम के सारे जवानों को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है.


बगहा के एसपी किरण कुमार जाधव ने इस मामले में जानकारी दी कि बगहा के पूर्व जिला पार्षद दयानंद वर्मा की हत्या मामले में पुलिसवालों के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है. दारोगा अनिल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है. साथ ही नौरंगिया थानेदार से भी स्पष्टीकरण की मांग की गई है. आपको बता दें कि बीते रविवार को बगहा के पूर्व जिला पार्षद दयानंद वर्मा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद जिला पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे थे.


पूर्व जिला पार्षद दयानंद वर्मा अपने आवास बेलहवा मदनपुर पंचायत के सिरसिया चौक पर कुछ साथियों के साथ बैठे थे. इसी क्रम में गाड़ी से हथियार बंद अपराधी पहुंचे और गोली मार दी. गले के पास गोली लगने से वे बुरी तरह से जख्मी हो गए, उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


पूर्व जिला पार्षद दयानंद वर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआइटी ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं मौके से बरामद चार पहिया और खोखा की भी जांच की जा रही है. पूर्व जिला पार्षद की हत्या में वाल्मीकिनगर के जदयू विधायक रिंकू सिंह का नाम आने के बाद पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है. घटना के बाद ही एसआइटी  टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद कर रहे हैं.