हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
12-Jan-2020 05:50 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: सीएए और एनआरसी के समर्थन में बगहा अनुमंडलीय मैदान में जिला बीजेपी की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने अल्पसंख्यक समुदाय को डराने का विपक्ष पर आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सबसे बड़ा मसीहा हैं. हमारा धर्म कहता है बाहर से आये लोगों को शरण दें.
नित्यानंद ने कहा- सीमा पार करने वाले को दिया जाएगा जवाब
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सशक्त कानून देश में बना है. 21 वी सदी में विश्व गुरु बनने की ओर भारत बढ रहा है. उन्होने कहा है कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ है अल्पसंख्यकों को हिंदुस्तान ने हमेशा सम्मान दिया गया है. दूसरे देशों ने धर्म के आधार पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया गया.
राय ने कहा कि हिंदुस्तान आये लोगों को संस्कृति के अनुसार हमने सम्मान दिया. नागरिकता कानून लाकर मोदी सरकार ने न्याय दिया है. देश की सीमा में सुरक्षा बल लगे हैं. सीमा पार करने वालों को चूर चूर कर दिया जाएगा. देश की सुरक्षा को लेकर कुछ भी करने को सरकार तैयार है. नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में नित्यानंद राय,डॉ संजय जयसवाल और राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे समेत तमाम भाजपा के विधायक और नेता शामिल हुए.