Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त
16-May-2021 01:49 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA: एएसआई की बदतमीजी से नाराज बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने काम-काज बंद कर दिया। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज और परिजनों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है। इसकी सूचना मिलते ही जेडीयू के एमएलसी भीष्म सहनी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की। वही एएसआई अशोक कुमार शाही पर कार्रवाई किए जाने की भी बात कही।

बताया जाता है कि बगहा थाना के एएसआई अशोक कुमार शाही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे थे। उनके साथ एक कैदी था जिसकी कोरोना जांच कराने के लिए वे अस्पताल आए थे। कोरोना जांच में देरी होने से गुस्साएं एएसआई ने डॉक्टरों के साथ गाली गलौज करने लगे और वर्दी का रौब दिखाने लगे।

जिसके बाद डॉक्टरों ने अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस केबीएन सिंह को फोन कर बुलाया। जब अस्पताल के डीएस आए तब उनसे भी एएसआई उलझ पड़े और बदतमीजी करने लगे। एएसआई की इस रवैय्ये से गुस्साएं डॉक्टरों ने अस्पताल का कामकाज ठप कर दिया। जब इसकी जानकारी जेडीयू के एमएलसी भीष्म सहनी को हुई तब वे भी अस्पताल पहुंच गये और एएसआई पर कार्रवाई की मांग करने लगे। एमएलसी भीष्म सहनी अस्पताल के डीएस से मिले और डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की।


