मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
28-Jan-2024 09:44 AM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बिहार इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारों से निकलकर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और राजद से अपना नाता तोड़ लिया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही वर्तमान कैबिनेट भंग हो गई है। नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंच कर अपना इस्तीफा दिया है और अब नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान कैबिनेट यानी राजद और महागठबंधन से मुहं मोड़ लिया है। अब देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। नड्डा दोपहर 3 बजे पटना आएंगे।
दरअसल, बिहार में नीतीश कुमार नई सरकार बनाने से सिर्फ 5 कदम दूर है। जिसके कवायदें तेजी से चल रही है। बैठक, इस्तीफा, दावा, न्योता और फिर शपथ ग्रहण यही पांच चरण नई सरकार के अहम बिंदु हैं। राज्यपाल एनडीए गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता दिया और फिर बहुमत सिद्ध होने के बाद नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चर्चा है कि नीतीश के साथ बीजेपी के दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते हैं।
आपको बताते चलें कि, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लगातार बीते 11 सालों से बीजेपी और आरजेडी के खेमे में आते-जाते रहे हैं। और आज चौथी बार गठबंधन तोड़ने से 5 कदम दूर हैं। कई बार नीतीश पलटी मार चुके हैं। साल 2013 में बीजेपी का साथ छोड़ा था। और फिर 2017 में आरजेडी का साथ छोड़ बीजेपी के साथ आए थे। 2022 में एक बार फिर भाजपा को गच्चा देकर राजद से हाथ मिला लिया था। और अब दोबारा लालू की पार्टी आरजेडी से अपनी राहें अलग कर ली हैं।