ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / बड़ी खबर : बालू माफिया की गाड़ी ने पुलिस टीम को रौंदा,दारोगा की...

बड़ी खबर : बालू माफिया की गाड़ी ने पुलिस टीम को रौंदा,दारोगा की मौत; एक पुलिसकर्मी घायल

14-Nov-2023 09:43 AM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: बिहार में बालू का अवैध कारोबार करने वाले माफिया को मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। इनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। यहां अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ने गए दारोगा और उनकी टीम को ट्रैक्टर चालक ने रौद दिया। इस दौरान एक दारोगा की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी जख्मी है।  जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिला के गरही थाना क्षेत्र के रोपाबेल के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी है। जिसमें दारोगा सहित एक पुलिस कर्मी घायल हो गए। उसके बाद इनलोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान दारोगा की मौत हो गई।  इसके बाद पूरे पुलिस महकमे में मातम का माहौल बना हुआ है। 


इधर, इस घटना में मृतक दरोगा की पहचान 2018 बैच के एसआई प्रभात रंजन के रूप में हुई है। जो गरही थाना में पदस्थापित था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जमुई एसपी शोर्य सुमन खुद सदर अस्पताल पहुंच कर जांच- पड़ताल कर रहे हैं।