ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
30-Dec-2022 03:04 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सोन नदी में नाव डूब गई है। हादसे के वक्त नाव पर 15 लोग सवार थे, जिसमें से सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंच गई है और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के महावीर टोला के पास की है।
हादसे के बाद से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और नदी में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही लापता लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की सुबह कटिहार में बड़ा नाव हादसा हो गया था। गंगा पर पुल निर्माण कार्य कर रही कंपनी डीबीएल की मालवाहक जहाज आज अहले सुबह गंगा नदी में पलट गई थी। इस घटना में 6 ट्रक समेत 2 लोग लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि साहिबगंज और मनिहारी के बीच गंगा पुल निर्माण करा रही कंपनी दिलीप बिल्डकॉन की मालवाहक जहाज ने अचानक संतुलन खो दिया था।