सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
03-Dec-2022 09:58 AM
PATNA : जैसे- जैसे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे - वैसे यातायात की सुविधाओं में भी बदलाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब पटना एयरपोर्ट का नया विंटर शिडुयूल जारी किया है। इसमें 37 जोड़ी विमान पटना से आवाजाही करेंगे। यह नया शिडुयूल इस महीने के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, मौसम के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ विमान कंपनियों द्वारा नई विमान सेवा भी शुरू की गई है।
दरअसल, पटना एयरपोर्ट के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पटना से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की एक नयी फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है, इंडिगो एयरलाइंस ने जयपुर- पटना- गुवाहाटी के बीच एक नयी उड़ान शुरू की है। तो वहीं स्पाइसजेट ने पटना से अमृतसर व सूरत के लिए और इंडिगो ने पटना से भुवनेश्वर के लिए फिलहाल कुछ दिनों तक फ्लाइट बंद कर दी है। वहीं, अबतक रांची के लिए चल रही दो विमानों में से एक परिचालन किया जाएगा।
बता दें कि, दिसंबर में माैसम के मिजाज और काेहरा-कुहासा काे देखते हुए पटना से ऑपरेट हाेने वाली एयरलाइंस से 15 जाेड़ी विमानाें का ऑपरेशन 31 दिसंबर तक के लिए राेक दिया है। एयरपाेर्ट प्रशासन की ओर से जारी विंटर शिड्यूल 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी।इससे पहले पटना से 52 जाेड़ी विमानाें का ऑपरेशन हाे रहा था। नए शिड्यूल में वाराणसी, प्रयागराज और देवघर के लिए काेई भी फ्लाइट नहीं है। दिल्ली-पटना- दिल्ली सेक्टर के बीच सबसे अधिक 15 जाेड़ी फ्लाइट है।
नए शिड्यूल में दिल्ली-पटना- दिल्ली सेक्टर के बीच 15 जाेड़ी विमान हैं। पटना से पहली फ्लाइट सुबह इंडिगाे की सुबह 9.05 बजे है। वहीं, दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट रात 9.30 बजे है। इससे पहले पहली विमान सुबह 8.25 बजे थी और आखरी विमान रात 9.40 बजे थी। इसके साथ ही इंडिगो की फ्लाइट 6 इ 6394 चंडीगढ़ से रवाना हो कर दाेपहर 1:20 बजे पटना में लैंड करेगी और 1:50 बजे टेक ऑफ करेगी। वहीं इंडिगो ने 6 इ 673 जयपुर-पटना- गुवाहाटी के बीच नया विमान शुरू किया है।
गौरतलब हो कि, पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 37 जोड़ी फ्लाइटों में सबसे अधिक इंडिगाे की 21 जोड़ी है, जबकि स्पाइसजेट की 6 जोड़ी, गो एयर की 4, एयर इंडिया की 3 जोड़ी, विस्तारा की दो जोड़ी और फ्लाइ बिग की एक जोड़ी फ्लाइट है।