ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल

Home / news / बढ़ सकती है लालू यादव की मुश्किलें : सजा बढ़ाने के मामले...

बढ़ सकती है लालू यादव की मुश्किलें : सजा बढ़ाने के मामले में हाईकोर्ट ने CBI को दिया 4 सप्ताह का समय

23-Feb-2023 01:10 PM

By First Bihar

RANCHI : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमों लालू यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही है। सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ चारा घोटले मामले में सजा बढ़ाने को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब इस याचिका पर आज रांची हाई कोर्ट में सुनवाई की गई है। 


मालूम हो कि, लालू यादव पर चारा घोटाले के देवघर कोषागार से अवैध निकासी (आरसी 64 ए/96) मामले में सजा की अवधि को कम बताते हुए यह याचिका दायर की गयी है। सीबीआई ने अपनी तरफ से दायर याचिका में कहा, निचली अदालत ने लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा सुनायी है, दूसरे आरोपियों को इसी मामले में सात साल की सजा दी गयी है। इसी आधार पर लालू की सजा बढ़ाई जाए।


बताया जा रहा है कि, चारा घोटाले में सजा अवधि बढ़ाने को लेकर सीबीआई की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई की गई। इसमें सुनवाई के दौरान सीबीआई ने खुद को और अधिक समय देने की मांग की है। जिसके बाद अदालत ने सीबीआई को दिया 4 सप्ताह का समय दिया है। 


जानकारी हो कि, चारा घोटाला मामला पशुओं के लिए दवा और अस्पताल के लिए उपकरण खरीदने के नाम पर 4.7 लाख रुपये देवघर जिला पशुपालन विभाग को आवंटित हुआ था। लेकिन घोटाला करने वाले लोगों ने जाली कागजातों के सहारे 89 लाख रुपये से अधिक की राशि की निकासी कर ली थी। लालू प्रसाद पर आरोप था कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए मामले की जांच के लिए आयी फाइल को 5 जुलाई, 1994 से 1 फरवरी, 1996 तक अपने पास रोके रखा। मामला बढ़ा तो 2 फरवरी, 1996 को जांच के आदेश दिए गए। 


आपको बताते चलें कि, इस मामले में 4 सप्ताह के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई होने के बाद लालू प्रसाद यादव की परेशानी और बढ़ सकती है। चारा घोटाला मामले में उन पर आआरोप है कि वह षड्यंत्रकारियों में में शामिल है।निचली अदालत की ओर से जगदीश शर्मा को 7 साल की सजा दी गई। सीबीआई की मांग है कि लालू प्रसाद यादव को भी देवघर कोषागार धोखाधड़ी मामले में कम से कम इतनी ही सजा मिलनी चाहिए।