हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jul-2021 04:13 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां बाढ़ के पानी में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत हो गयी है। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।
बाढ की पानी मे डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी। तीनों बच्चियां सगी बहन बतायी जा रही है। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से अहियापुर थाना क्षेत्र के वासुदेव गांव में मातम का माहौल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नहाने के दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चियों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा तीनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला गया। तीनों बच्चियों की पहचान गांव के ही जय प्रसाद राय की पुत्री प्रिति कुमारी, शिवानी कुमारी और रागनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।