ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

बाढ़ का जायजा लेने केंद्रीय टीम आज आएगी बिहार, क्षति का करेगी आकलन

बाढ़ का जायजा लेने केंद्रीय टीम आज आएगी बिहार, क्षति का करेगी आकलन

04-Oct-2019 07:25 AM

PATNA: राज्य में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने केंद्रीय टीम आज बिहार आएगी. पटना समेत राज्य के विभिन्न बाढ़ग्रस्त इलाकों का केंद्रीय टीम दौरा करेगी. केंद्र सरकार की अंतर मंत्रालयीय टीम बाढ़ग्रस्त जिलों की स्थिति का आकलन करेगी.


आकलन करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव जी. रमेश कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम में कई अधिकारी शामिल हैं. केंद्रीय टीम इससे पहले भी उत्तर बिहार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा ले चुकी है. 


आपको बता दें कि अधिक बारिश के कारण पटना समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है. गंगा से सटे जिले सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित हैं. लोगों को भोजन और पानी की किल्लत है. ऐसे में केंद्र सरकार बिहार की स्थिति पर गंभीर दिख रही है. राज्य सरकार की ओर से भी युद्धस्तर पर राहत सामग्री बांटी जा रही है.