मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
03-Nov-2023 02:28 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां रेलवे के ओवर हेड तार में अचानक भयंकर आग लग गई। इस दौरान पूरी-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन ओवरहेड तार को और प्रभावित करते खंभे के रॉड को तोड़ते हुए आगे जाकर खड़ी हो गई। इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत की बात रही कि आग ट्रेन तक नहीं पहुंची और आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना सिमुलतला और घोरपड़ान रेलवे स्टेशन के कोटरवा जंगल के पास घटी है।
दरअसल, शुक्रवार की सुबह हावड़ा-दिल्ली रूट पर बड़ा हादसा होने से टल गया और एक एक्सप्रेस गाड़ी बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। इस दौरान रेल लाइन के ओवरहेड तार में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद ट्रेन में सफर कर रहे हैं यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर खड़ी है तो वहीं हावड़ा मोकामा एक्सप्रेस घोरपाड़न स्टेशन के पास खड़ी है।
हादसे के दौरान पुरी-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन इसी रास्ते से होकर गुजर गई। ड्राइवर ने ओवरहेड तार में जोर की आवाज और आग की लपेट देखी लेकिन ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रेन रोक पाना संभव नहीं था। ड्राइवर चाह कर भी ट्रेन को नहीं रोक सका और ट्रेन ओवरहेड तार को और प्रभावित करते हुए खंभे के रॉड को तोड़कर आगे जाकर खड़ी हो गई। ट्रेन के ड्राइवर आर बेसरा ने सिमुलतला के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर महेश कुमार को घटना की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल अधिकारी जांच में जुट गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उधर, ओवरहेड तार में आग लगने के बाद हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन के जसीडीह-किउल रेलखंड पर अप मेन लाइन में ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। पिछले 5 घंटे से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। परिचालन को सामान्य कराने के लिए रेलकर्मी लगातार जुटे हुए है।