बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Jun-2024 08:26 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं। एक पक्ष से 9 लोग तो दूसरे पक्ष से 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि लड़ाई में लाठी डंडा के साथ-साथ धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। जिससे एक साथ कई लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची कुदरा थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। एक पक्ष के छवि कुमार ने बताया बकरी के विवाद को लेकर बच्चों में झगड़ा चल रहा था। हम लोग बीच-बचाव करने गए तब दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा और तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में हमलोगों की तरफ से करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया तुर्की गांव में दो पक्षों में झगड़ा होने की बात सामने आई है। थाना पर पांच लोग आए थे सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डायल 112 की गाड़ी मौके पर जाकर मामले की जांच कर रही है। धारदार हथियार और लाठी डंडा से झगड़ा किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे आगे की कार्रवाई में जुटी है।