मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Sep-2021 02:55 PM
DESK : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता बाबुल सुप्रीयो ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है. पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. बाबुल सुप्रीयो जिन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया था और उसके बाद उन्होंने बीजेपी से तौबा कर ली थी. बाबुल सुप्रीयो अब तृणमूल कांग्रेस के साथ आगे की राजनीति करेंगे.
बाबुल सुप्रियो ने आज सांसद डेरेक ओब्रायन के साथ ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की और वहीं उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले ली. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को अलविदा कह दिया है. तृणमूल कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
बाबू सुप्रिया के टीएमसी में शामिल होने का तृणमूल के नेताओं ने स्वागत किया है. टीएमसी नेता सौगत राय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में अगर राजनीति करनी है तो इसके लिए ममता के साथ आना सबकी मजबूरी है.