Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
28-Nov-2022 09:18 PM
MUZAFFARPUR: पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया था। बाबा रामदेव ने खुले मंच से कहा था कि महिलाएं महिलाएं साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं, सलवार कमीज पहनकर भी अच्छी लगती हैं और कुछ न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं हालांकि अपने उस बयान के लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी लेकिन अब उस बयान को लेकर बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी और उनके अपमान के लेकर बाबा रामदेव के खिलाफ मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर कराया गया है।
दरअसल, महिलाओं के कपड़ों को लेकर बाबा रामदेव द्वारा दिए गए बयान के बाद मुजफ्फरपुर के पक्की सराय चौक निवासी एन राजू नैयर ने सीजेएम कोर्ट में बाबा रामदेव के विरुद्ध परिवार दायर किया है। राजू ने आरोप लगाया है कि बाबा रामदेव ने महिलाओं का अपमान किया है और यह भारतीय संस्कृति और पूरी महिला समाज को अपमान है। कोर्ट ने परिवार को स्वीकृत करते हुए सुनवाई के लिए सात दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।
बता दें कि योगगुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के ठाणे में विवादित बयान दिया था। एक कार्यक्रम के दौरान भरी सभा में बाबा रामदेव ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि कार्यक्रम में बैठे लोग दंग रह गए थे। बाबा रामदेव ने कहा था कि महिलाएं साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं, सलवार कमीज पहनकर भी अच्छी लगती हैं और कुछ न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं। बाबा रामदेव जब महिलाओं को कपड़ों को लेकर टिप्पणी कर रहे थे, उस वक्त महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम जेवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ठीक उनकी बगल में बैठी हुई थीं। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।