Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
11-Dec-2024 01:48 PM
By First Bihar
SHIVHAR : बिहार के शिवहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नदी में नाव पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग गायब हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। फिलहाल मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दिया गया है। अब मौके पर गोताखोर टीम को बुलाया गया है। इसके साथ ही जिला प्रसाशन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक, शिवहर जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां बागमती नदी में बड़ा नाव हादसा हुआ है, जिसमें सात लोगों की डूबने की खबर आ रही है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई है। साथ ही नजदीकी थाने की पुलिस जांच में लगी हुई है। यह घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां का बताया जा रहा है।
पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह ने बताया है कि पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां बागमती नदी पर बड़ा नाव हादसा हुआ है। सात लोगों के डूबने की खबर मिल रही है। इसकी जांच कराई जा रही है कि सातों लोग कहां से आए थे और कहां जा रहे थे। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है। वरीय अधिकारी को भी इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी है।
इधर,डूबे लोगों की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक किसी का कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि बिहार में लगातार नाव हादसे की घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद नावों में क्षमता से अधिक लोगों को न बैठाने और सुरक्षा से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग उठ रही है। हालांकि, इसके बाद भी ऐसी घटनाएँ नहीं रुक पा रहीं।