ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए

Home / news / बागमती नदी में चार दिन में तीन युवक डूबे, एक भी शव नहीं...

बागमती नदी में चार दिन में तीन युवक डूबे, एक भी शव नहीं हुआ बरामद; बना रहस्य

16-Aug-2024 09:51 AM

By First Bihar

SHEOHAR:  शिवहर जिले से बहने वाली बागमती नदी के डूबा घाट पर 12 अगस्त को 4 युवक सेल्फी लेने के लिए पहुंचे थे। जहां तीन युवक बागमती नदी में डूब गए। दोस्तों ने एक युवक को बचा लिया है। घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, शिवहर जिले के बागमती नदी में डूबने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन अभी तक एक भी डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद नहीं हुआ है। यहां आ पहली घटना 12 अगस्त को दोपहर में डुब्बा घाट पर हुआ था। जहां दो युवक डूब गया था। जिसमें से एक को बचा लिया गया था और दूसरा युवक का शव अभी भी लापता है। 


इसके बाद दूसरी घटना 15 अगस्त को सुबह डुब्बा पुल से एक युवक गिर गया था।जिसका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। वहीं तीसरी घटना 15 अगस्त के ही शाम में मोहारी घाट पर बागमती नदी में 24 वर्षीय युवक डूब गया।  उसका भी शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में जिले में पिछले चार दिन के दौरान तीन युवक बागमती नदी में डूब गया है और पिछले 4 दिन से लगातार एसडीआरएफ व गोताखोर के द्वारा सर्च अभियान चलाई जा रही है। लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।  


उधर, इस घटना में  अभी तक एक भी शव बरामद नहीं हुआ है। जिससे जिला प्रशासन एसडीआरएफ व गोताखोर सभी लोग हैरान है। ऐसे में शव नहीं मिलना अब एक रहस्य बन गया है। यह घटना जिले में लगातार चर्चा का विषय बन गया है कि डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद क्यों नहीं हो रहा है। शव कहां जा रहा है? आज सुबह से एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनिल कुमार डुब्बा घाट और मोहारी घाट पर पहुंचकर लगातार तीनों डूबे हुए युवक का शव को निकालने के लिए सर्च अभियान युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. लेकिन अभी भी जिला प्रशासन का हाथ पूरी तरह से खाली है। एक भी शव बरामद नहीं किया गया है।