हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Nov-2019 07:18 AM
PATNA: आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने में बिहार फिसड्डी साबित हुआ है. इस योजना का लाभ उठाने में तमिलनाडु, गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य काफी आगे हैं. देश भर में खर्च हुई कुल राशि का करीब 50 फीसदी इन्हीं राज्यों में इस्तेमाल हुआ है.
आयुष्मान भारत योजना में बिहार और यूपी पिछड़ गए हैं. इन दोनों ही राज्यों की हिस्सेदारी ना के बराबर है. 5 फीसदी से भी कम राशि बिहार और उत्तर प्रदेश में खर्च हुए हैं. इस योजना के तहत बिहार में गरीब मरीजों के इलाज पर नाम मात्र खर्च हुए हैं. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सितंबर 2019 तक कुल 7581 करोड़ रुपये गरीबों के मुफ्त इलाज पर खर्च हुए. इनमें सबसे ज्यादा रुपये तमिलनाडु में खर्च हुए. इसके साथ ही गुजरात दूसरे और आंध्र प्रदेश तीसरे नंबर पर रहा.
वहीं झारखंड की स्थिति बेहतर है. यूपी-बिहार से भी ज्यादा गरीबों का मुफ्त में इलाज अकेले झारखंड में हुआ. आपको बता दें कि इस योजना के तहत गरीबों का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त होता है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ इंदु भूषण ने कहा कि, 'आयुष्मान भारत योजना गरीबों से जुड़ी है, इस योजना में जो राज्य अभी पीछे रह गए हैं, उन्हें आगे लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे.'