Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
26-Jul-2024 03:41 PM
By Mayank Kumar
PATNA: बिहार में बालू माफिया एनजीटी के आदेश की धज्जियां उड़ा रहें है। एक ओर नवादा में अवैध बालू कारोबार से जुड़े एक मुखिया की हत्या कर दी गई है तो दूसरी ओर पटना के बालू घाटों पर पुलिस की सख्ति के बावजूद अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
बिहटा के अलग-अलग इलाकों के 45 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अवैध खनन मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से दो नाव, दो लोडर और कई मोबाइल फोन को बरामद किया है।
बिहटा एसडीपीओ पंकज मिश्रा ने बताया कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन की सूचना मिल रही थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दो दिन का विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें तेरह लोग गिरफ्तार किए गए है। ये सभी बालू खनन पर रोक के बावजूद अवैध खनन कर बिना चालान के बावू बेच रहे थे। बता दें कि बिहटा में बालू के अवैध कारोबार के कारण अबतक कई लोगों की जान जा चुकी है।