ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

अवैध बालू खनन का खेल, खनन कंपनी ने पटना समेत तीन जिलों में बालू निकालने से किया इंकार

अवैध बालू खनन का खेल, खनन कंपनी ने पटना समेत तीन जिलों में बालू निकालने से किया इंकार

30-Apr-2021 07:40 AM

PATNA : बालू खनन के काम में प्रशासन की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से लाचार होकर पटना, भोजपुर और सारण जिले में बालू बन्दोबस्तधारी कंपनी ब्रॉडसन ने सरकार को सरेंडर लेटर भेजा है। खनन विभाग के प्रधान सचिव डीएम, खनन अधिकारी सहित तमाम बड़े अधिकारियों को भेजे गए अपने सरेंडर लेटर में कंपनी के एमडी अशोक कुमार ने कहा है कि वो इस व्यवस्था में तीनों जिले के 85 घाट चलाने में असमर्थ हैं। 


कंपनी के मुताबिक लगातार भोजपुर और सारण जिले में माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई। लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। 


आपको बता दें कि सरकार ने ब्रॉडसन कंपनी का टेंडर की अवधि 1अप्रैल से 30 सितंबर तक का सेवा विस्तार दिया है। अशोक कुमार का आरोप है कि अवैध खनन को रोकने के लिये हाईकोर्ट के निर्देश पर बस दिखावे के लिए काम हुए जबकि हकीकत कुछ और ही है। कंपनी के इस फैसले से सरकार को राजस्व का नुकसान हो सकता है।