ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Avadh Ojha: कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते शिक्षक से नेता बन गए अवध ओझा, जानिए.. कितनी...

Avadh Ojha: कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते शिक्षक से नेता बन गए अवध ओझा, जानिए.. कितनी संपत्ति के मालिक हैं मोटिवेशनल स्पीकर?

02-Dec-2024 02:40 PM

By First Bihar

DELHI: चर्चित शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर, अवध ओझा (Avadh Ojha) ने राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने सोमवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।


अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआथ करते हुए उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी अवध ओझा ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए शिक्षा का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा, "आज मैं आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी का सदस्य बन गया हूं।" केजरीवाल ने ओझा के आने से शिक्षा क्षेत्र में और बेहतर काम होने की उम्मीद जताई।


UPSC की तैयारी से राजनीति तक

अवध ओझा ने आईएएस बनने का सपना देखा था, लेकिन यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में असफल रहने के बाद उन्होंने छात्रों को कोचिंग देना शुरू किया। उनके अनोखे तरीके से पढ़ाने की वजह से वे छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए। उन्होंने 2020 में अपना यूट्यूब चैनल और एक ऐप भी लॉन्च किया। उनकी कोचिंग क्लासेस काफी मशहूर हैं और वे इसके लिए अच्छी खासी फीस लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 11 करोड़ रुपये है।


बीजेपी में जाने की भी थी चर्चा

अवध ओझा पहले भी बीजेपी में शामिल होने की खबरों में रहे थे। कहा जाता था कि वे प्रयागराज से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हालांकि, उनका राजनीति की ओर झुकाव हमेशा से रहा है। अब माना जा रहा है कि अवध ओझा आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग और शिक्षा क्षेत्र में लोकप्रियता उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार बनाती है।