ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / news / अवैध मिट्टी खनन को लेकर राजधानी में दो भाईयों को गोलियों से भूना;...

अवैध मिट्टी खनन को लेकर राजधानी में दो भाईयों को गोलियों से भूना; शरीर में उतार दीं 7 गोलियां, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

29-Jan-2024 09:11 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर लगातार हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके पुनपुन से निकल कर सामने आया है। जहां घर लौट रहे दो भाईयों को गोलियों से भून दिया गया है। इन दोनों के शरीर में  7 गोलियां उतार दीं। जिसमें एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर है।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के पुनपुन थाना इलाके के गौरीचक गांव के नजदीक अपराधियों ने बाइक सवार दो भाइयों को गोलियों से भून दिया। घात लगाकर तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। गोली लगने से गौरीचक बाजार निवासी गोलू कुमार (18) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी बड़े भाई राजेश कुमार (30) को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी स्थित स्थिर बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि, अवैध मिट्टी खनन के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। इसमें गौरीचक और संपतचक गांव के अपराधियों का हाथ होने का शक है। गौरीचक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है। बावजूद पुलिस आरोपितों का पता लगा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।


गौरीचक बाजार निवासी राजनंदन राय के बेटे राजेश और गोलू नदी के किनारे से मिट्टी काट कर उसे बेचने का काम कर रहे थे। अवैध खनन को लेकर अन्य पक्ष ने उनका विवाद चल रहा था। रविवार को गोलू और राजेश बाइक से बिहटा से अपने गांव लौट रहे थे। अपरान्ह करीब 4 बजे जैसे ही वे गौरीचक गांव के समीप पहुंचे पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।


बाइक गोलू चला रहा था। हथियारबंद तीन अपराधियों ने करीब एक दर्जन गोलियां दांगी। इनमें से सात गोली गोलू के सिर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सा जबकि एक गोली राजेश को लगी। गोली लगने से घटना स्थल पर ही गोलू की मौत हो गई। बाद में जख्मी राजेश को इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तबतक फायरिंग करते हुए अपराधी संपतचक की ओर फरार हो चुके थे। उधर गोलीबारी की वारदात से गुस्साए लोगों ने गौरीचक बाजार के पास पटना गया एसएच-1 को जाम कर दिया। लोगों पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहा थे। 


जाम के कारण इस मार्ग पर चार से शाम छह बजे तक आवागमन ठप रहा। रोड बंद होने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग परेशान होते रहे। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया। मिट्टी के अवैध खनन को लेकर पांच महीने पहले भी गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें गोलू और मिट्टी का अवैध खनन करने वाले दूसरे पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बीच खनन विभाग ने एक हफ्ते पहले अवैध खनन कर रहे दूसरे पक्ष की गाड़यिां जब्त तक ली थी।