बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
16-Dec-2020 08:33 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI : बालू माफियाओं द्वारा खनन विभाग के इंस्पेक्टर पर हमले के बाद जिला प्रशासन सख्त होता दिख रहा है. अवैध बालू खनन को रोकने के लिए जमुई में जिला प्रशासन ने नदी घाट जाने वाले रास्ते को ही काट दिया है.
जमुई डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में खनन पदाधिकारी अनिल कुमार व खनन निरीक्षक उमाशंकर सिंह ने जेसीबी लगाकर मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक व बरियारपुर स्थित नदी घाट जाने वाले ट्रैक्टर के रास्ते को काट दिया. इस रास्ते को काटे जाने के बाद नदी घाट तक ट्रैक्टर का जाना अब मुश्किल हो जाएगा.
इसकी जानकारी देते हुए खनन निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि विभाग के कर्मी को जानकारी मिली कि देवाचक व बरियारपुर नदी घाट से अवैध बालू की निकासी कर जंगली इलाकों में बालू डम किया जाता है. इस जानकारी पर पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में कार्यवाई करने जा रहे थे तभी बालू माफिया मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना ओवरब्रिज बाईपास के पास उन पर हमला कर जप्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ा ले भागे. उन्होंने बताया कि अवैध बालू माफियाओं के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त है. किसी भी स्थिति में अवैध बालू के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. वही इस संबंध में मलयपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि खनन निरीक्षक के साथ मारपीट करने के आरोप को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. सभी आरोपी की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.