बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
09-Dec-2020 12:24 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : नवादा के रजौली में अवैध अभ्रक निकालते समय एक मजदूर की खदान में दबकर मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद अन्य लोग फरार हो गए.
घटना सवैयाटाड़ पंचायत के चटकारी गांव की है. बताया जाता है कि शारदा माइन्स के अभ्रक खदान में खनन का काम चल रहा था, इसी दौरान दबने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान बाराटाड़ गांव के रहने वाले 45 साल के सागीर मियां उर्फ तारो के रूप में की गई है.
घटना के संबंध में थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और मौके पर एसटीएफ औरर पुलिस जांच में जुटी है. बता दें कि अवैध रूप से लोगों के द्वारा खदान करके अभ्रक निकाला जाता है. जिसके कारण मौत का सिलसिला इस जगह पर हमेशा होते रहता है. अवैध खनन को रोकने में प्रशासन भी फेल है.खनन के दौरान कई मजदूर की मौत होता है. माफियाओं के द्वारा मोटी रकम देकर मामला को शांत कर दिया जाता है. वहीं वन विभाग के पदाधिकारी कहते हैं कि 2012 से कोई लीज नही हुआ है. शारदा माइन्स अवैध खनन का कार्य कराता है. कई बार केस भी दर्ज हुआ है लेकिन माफियाओं पर लगाम नहीं लगी है. जांच की जा रही है और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.